फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   अवैध कब्जों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

अवैध कब्जों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

Sat, 25 Nov 2017 05:32 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जों ने रोका सड़क निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पंकज रणौत

विज्ञापन

जोल (ऊना)।
उपतहसील जोल के मुख्य चौक में हो रहे सड़क निर्माण कार्य कुछ दुकानदारों के किए अवैध कब्जों की वजह से अधर में लटका है। इससे राहगीरों और पीडब्ल्यूडी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों को इस बारे में पीडब्लयूडी विभाग ने बाकायदा नोटिस भी जारी किए हैं लेकिन दुकानदारों का अड़ियल रवैया निर्माण में रोड़ा बना हुआ है। विभाग ने भी साफ कर दिया है कि यदि दो महीने के भीतर अवैध कब्जों को न हटाया गया तो विभाग इन दुकानदारों के साथ सख्ती से निपटेगा।

बडूही से लेकर डुमखर तक 27 किलोमीटर लंबे मार्ग की खस्ता हालत होने के चलते करीब आठ माह पहले लोनिवि ने एक निजी कंपनी को इसका ठेका दिया था। निजी कंपनी ने इस मार्ग का कार्य तीव्र गति से शुरू कर दिया। सड़क निर्माण कर जब कंपनी जोल चौक के समीप पहुंची तो पर्याप्त जगह न मिलने से काम रुक गया। इसके चलते कंपनी ने जोल चौक का काम छोड़ कर आगे का मार्ग पर तारकोल बिछाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जोल चौक का मार्ग भी पक्का हो सके, इसके लिए विभाग ने निशाहदेही करवाई। इसमें पाया गया कि कुछ दुकानदारों ने विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। विभाग ने दुकानदारों को पहले मौखिक और बाद में लिखित नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाने की बात कही। एक माह का समय बीत चुका है लेकिन दुकानदारों ने अभी तक कब्जे नहीं हटाए। इसके चलते जोल चौक का निर्माण अधर में लटका है। जोल चौक का कार्य न होने से राहगीरों समेत वाहन चालकों का परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं कंपनी एमडी
बडूही से लेकर डुमखर सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी के एमडी सतीश शर्मा का कहना है कि बडूही से लेकर सदाशिव मंदिर तक करीब 15 किलोमीटर का मार्ग तैयार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जोल चौक में पर्याप्त भूमि न होने से काम बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी विभाग को दे दी गई है।


लोक निर्माण विभाग के एसडीओ केके शर्मा का कहना है कि जोल चौक में स्थित दुकानदारों को अवैध कब्जे हटाने को कहा गया है। इसके लिए नोटिस भी जारी किए हैं। अगर फिर भी दुकानदार कब्जा नहीं हटाते तो विभाग ऐसे दुकानदारों से सख्ती से निपटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed