{"_id":"69ceb3b968b692a76601498b","slug":"2044-consumers-connected-in-electricity-board-amb-una-news-c-93-1-ssml1048-186897-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्युत मंडल अंब में जुड़े 2044 उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्युत मंडल अंब में जुड़े 2044 उपभोक्ता
Fri, 03 Apr 2026 07:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
अंब(ऊना)। गगरेट डिवीजन के मुबारिकपुर सब डिवीजन से जुड़े 2044 उपभोक्ताओं को अब इलेक्ट्रिकल डिवीजन अंब के साथ जोड़ा गया है। इस मामले को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठाया था। बोर्ड के पूर्णकालिक निदेशकों ने विधायक की मांग पर मुहर लगाते हुए इस फेरबदल को अपनी मंजूरी दे दी है।
नए आदेशों के अनुसार 1527 उपभोक्ताओं को अब इलेक्ट्रिकल सब डिवीजन अंब और 517 उपभोक्ताओं को इलेक्ट्रिक सब डिवीजन भरवाईं में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर किए गए इस बदलाव के साथ ही क्षेत्र के 38 वितरण ट्रांसफार्मर भी स्थानांतरित किए गए हैं। इनमें से 25 ट्रांसफार्मर अंब और 13 भरवाईं सब डिवीजन को सौंपे गए हैं। विद्युत बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि इस स्थानांतरण प्रक्रिया से स्वीकृत पदों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता को इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए गए हैं। जिससे उपभोक्ताओं को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिल सके।