फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कानून व्यवस्था नहीं, कांग्रेस का निकला है जनाजा : भनोट

कानून व्यवस्था नहीं, कांग्रेस का निकला है जनाजा : भनोट

Wed, 02 May 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्था नहीं, कांग्रेस का निकला है जनाजा : भनोट

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट ने कहा कि प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। माफिया को कुचला जा रहा है। प्रदेश सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता से कार्य कर रही है और किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कसौली की घटना पर मुख्यमंत्री ने खुद बैठक कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जल्द दोषी पकड़ में होगा और घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अधिकारियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरि ओम भनोट ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के कानून व्यवस्था को लेकर किए रोष प्रदर्शन को महज हताशा और निराशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस का नहीं बल्कि सुक्खू कांग्रेस का था जो फ्लॉप रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों पर संवेदनशीलता कांग्रेस नेतृत्व को दिखानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था का जनाजा प्रदेश में नहीं निकला, जनाजा तो प्रदेश में कांग्रेस के संगठन का निकल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ओछी राजनीति से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कांग्रेस के नेता पूर्व कांग्रेस सरकार में हुई हत्याओं, गोलीकांड, दुराचारों और चोरियों के लिए वीरभद्र सरकार के पुतले फूंकते। उन्होंने कहा कि भाजपा कसौली की घटना की कड़ी निंदा करती है और इस घटना में सरकारी कार्य को अंजाम देते जान गंवाने वाली महिला अधिकारी की कर्तव्य परायणता को सलाम करती है। इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ पार्टी व सरकार खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed