फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   आईजी ने जांचा निर्माणधीन शस्त्रागार का भवन

आईजी ने जांचा निर्माणधीन शस्त्रागार का भवन

Sun, 04 Mar 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
आईजी ने जांचा निर्माणधीन शस्त्रागार का भवन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
जिला मुख्यालय के महानिरीक्षक सशस्त्र एवं पुलिस प्रशिक्षण आईपीएस हिमांशु मिश्रा ने रविवार को भारतीय आरक्षित वाहनी बनगढ़ में निर्माणाधीन शस्त्रागार भवन और अन्य निर्माण कार्यों की जांच की। उन्होंने निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण को आए आईजी हिमांशु मिश्रा का स्थानीय वाहिनी में तैनात समादेशक एसआर राणा और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

उनके सम्मान में स्थानीय पुलिस वाहिनी की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। आईजी ने वाहिनी के प्रशासनिक भवन के अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की। समादेशक एसआर राणा ने वाहिनी में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की महानिरीक्षक को जानकारी दी और लंबित विकास कार्यों व अन्य अहम मुद्दों की सूची उन्हें सौंपी। महानिरीक्षक ने वाहिनी से संबंधित विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूवर्क सुनकर भरोसा दिलाया कि वे उपरोक्त मुद्दों को पुलिस महानिदेशक के समक्ष उठाएंगे ताकि इन का हल हो सके।
विज्ञापन


आईजी हिमांशु मिश्रा ने इससे पहले पिछले साल 2017 में आयोजित वीवीआईपी के लिए चलाए सुरक्षा प्रशिक्षण गतिविधियों के समापन पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी। रविवार को औचक निरीक्षण के दौरान समादेशक एसआर राणा के साथ उप समादेशक विनोद धीमान, सहायक समादेशक डॉ. रविंद्र कुमार, वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित राय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed