फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रायजादा ने मुख्यमंत्री से उठाईं ऊना की मांगें

रायजादा ने मुख्यमंत्री से उठाईं ऊना की मांगें

Sun, 18 Feb 2018 11:07 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
रायजादा ने मुख्यमंत्री से उठाईं ऊना की मांगें

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से ऊना हलके की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। मुख्यमंत्री जयराम के साथ बैठक में विधायक रायजादा ने कई नई स्कीमों और मांगों को लेकर प्रस्ताव पेश किए। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि वार्षिक बजट 2018-19 में ऊना विस क्षेत्र के लिए विशेष ध्यान रखा जाए। सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि सासन गांव से पेखूबेला तक नए लिंक रोड का निर्माण किया जाए। लालसिंगी गांव (पुराना होशियारपुर रोड वाया बाबा बेली राम मंदिर) से झलेड़ा गांव में ईंट के भट्ठे तक नए लिंक रोड का निर्माण किया जाए।

इसके अलावा ग्रामीण पेयजल योजना के अंतर्गत विधायक प्राथमिकता के तहत झुड़ोंवाल गांव के लिए पीने के पानी की अलग स्कीम का निर्माण किया जाए। रायपुर सहोड़ पंचायत में रायपुर बाड़ी गांव के लिए पीने के पानी की अलग स्कीम का निर्माण किया जाए। इसके अलावा रामपुर और नंगड़ा में पीने के पानी की स्कीमों में सुधार कर नए सिरे से स्कीमों का निर्माण किया जाए। लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत विधायक प्राथमिकता के तहत लोअर देहलां और मैहतपुर बसदेहड़ा में नए ट्यूबवेलों का निर्माण किया जाए। सुनेहरा और रक्कड़ में नए ट्यूबवलों का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन


वहीं भबौर साहिब योजना के दूसरे फेस के तहत 10 टयूबवेलों का निर्माण करवाया जाए। संतोषगढ़ शहर और अजौली के बाहरी क्षेत्र में रहने वाली आबादी के लिए पीने के पानी की अलग स्कीम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। रायजादा ने कहा कि मैहतपुर बसदेहड़ा में नई उपतहसील के लिए अलग से नए भवन का निर्माण किया जाए। ऊना शहर के वार्ड 10 बेहली मोहल्ला में एक सरायं भवन का निर्माण किया जाए ताकि सामाजिक कामकाज हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना बाल स्कूल में नए भवन का निर्माण किया जाए क्योंकि पुराना भवन असुरक्षित घोषित किया गया है। इसके अलावा बडैहर स्कूल में भी नए कमरों का निर्माण करवाया जाए। सतपाल रायजादा ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ऊना विस क्षेत्र के साथ किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण रवैया न अपनाए। जनता ने उनको चुनकर भेजा है, इसलिए वह जनता के हक की लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed