{"_id":"5a14136e4f1c1bd9798bdefa","slug":"201511265134-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 26 को
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग की मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा 26 नवंबर को प्रात: 11 बजे जिला के प्रत्येक शिक्षा खंड में होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया ने कहा कि परीक्षा में जिले के 1370 विद्यार्थी भाग लेंगे। इनमें शिक्षा खंड में 285 विद्यार्थी, बंगाणा में 260, शिक्षा खंड में गगरेट-1 में 170, शिक्षा खंड में गगरेट-2 में 165, शिक्षा खंड में हरोली में 195 और शिक्षा खंड ऊना में 295 विद्यार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि वे परीक्षा देने के लिए संबंधित शिक्षा खंड के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि शिक्षा खंड हरोली के तहत मेधावी छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली में, शिक्षा खंड बंगाणा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में, शिक्षा खंड गगरेट-1 की परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह में, शिक्षा खंड गगरेट-2 की राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला मुबारिकपुर में तथा शिक्षा खंड अंब की राजकीय प्राथमिक केंद्र स्कूल अंब और शिक्षा खंड ऊना की परीक्षा राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना केंद्र में आयोजित होगी।
विज्ञापन