{"_id":"59f72db64f1c1bd9798b916b","slug":"201509371318-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे के हर नागरिक पर 58 हजार का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे के हर नागरिक पर 58 हजार का कर्ज
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश में माफिया राज लाने और प्रदेश के हर व्यक्ति पर 58 हजार रुपये के कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया। अंब के रामलीला मैदान में चिंतपूर्णी से भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह के समर्थन में आयोजित रैली में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि कांग्रेस के राज में माफिया बेलगाम हो गया और देव भूमि अपराध भूमि बन गई।
गुड़िया हत्याकांड जैसे मामले से पूरा देश हिल गया और प्रदेश शर्मसार हो गया। उस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बयान देते हैं कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। भाजपा ने मामले को संसद में उठाया जिसका नतीजा है कि आज पुलिस के आला अधिकारी हिरासत में है। कुल्लू में बच्ची के साथ बलात्कार, हरोली में वन माफिया का वन विभाग की टीम पर हमला, मंडी में फॉरेस्ट गार्ड की निर्मम हत्या कांग्रेस राज में प्रदेश में अपराध की गहरी जड़ें दिखा रहे हैं। आज प्रदेश पर 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।
इसका मतलब है कि प्रति व्यक्ति 58 हजार रुपये। बेरोजगार युवाओं को भत्ते की बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री फेसबुक पर लिखते हैं कि 31 सितंबर तक सोलह हजार एक सौ उनसठ युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया गया। धूमल ने कहा कि इसके जवाब में जब उन्होंने ट्वीट किया कि सितंबर में कब से 31 दिन होने लगे तो वीरभद्र सिंह ने वह पोस्ट तुरंत हटा दी। वहीं सूफी गायक हंसराज हंस ने कांग्रेस राज में चिट्टा बिकने को प्रदेश की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि जिस नरेंद्र मोदी का डंका आज दुनिया भर में बज रहा है, उसकी सादगी ने उन जैसे सूफी गायक को भाजपा से जुड़ने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस राज में वर्तमान विधायक ने सिर्फ अपने विकास को ही प्राथमिकता दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, पूर्व विधायक नवीन धीमान, एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, भाजपा जिला महिला अध्यक्ष नर्वदा जसवाल, आर धनोटिया, एडवोकेट रमेश चौधरी उपस्थित थे।