फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चुनावी दंगल में कूदे बड़े महारथी

चुनावी दंगल में कूदे बड़े महारथी

Sat, 21 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
चुनावी दंगल में कूदे बड़े महारथी
election Logo
ऊना। शनिवार को जिला में 11 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 41-चिंतपूर्णी, 43-हरोली तथा 45-कुटलैहड़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक-एक ने जबकि 44-ऊना तथा 42-गगरेट निर्वाचन क्षेत्र से चार-चार लोेगों ने नामांकन पत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


चिंतपूर्णी से बलविंद्र सिंह पुत्र लाल चंद, गांव लडोली, डाकघर पंजोआ लडोली तहसील अंब ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भरा। हरोली से मुकेश अग्निहोत्री पुत्र ओंकार चंद गांव व डाकघर गोंदपुर जयचंद, तहसील हरोली जिला ऊना ने बतौर कांग्रेस से नामांकन पत्र दाखिल किया। कुटलैहड़ से संदीप शर्मा पुत्र तीरथ राम गांव डियार, डाकघर तलमेहडा, तहसील बंगाणा जिला ऊना ने स्वाभिमान पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


ऊना से सतपाल सिंह रायजादा पुत्र प्रेम लाल सिंह गांव लालसिंगी डाकघर रांयसेरी तहसील व जिला ऊना से कांग्रेस जबकि सतपाल सिंह सत्ती पुत्र जगदेव सिंह गांव व डाकघर जलग्रां तहसील व जिला ऊना ने भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरा। यहीं से रमेश कुमार पुत्र आत्मा राम उर्फ अत्तु गांव व डाकघर भडोलियां कलां तहसील व जिला ऊना ने भाजपा के कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि कुमार पुत्र केवल कृष्ण जटपुर संतोषगढ़ ने बसपा, से नामांकन पत्र दाखिल किया। गगरेट से राकेश कालिया पुत्र मदन लाल गांव व डाकघर भंजाल, तहसील घनारी जिला ऊना ने कांग्रेस से जबकि रेणु कालिया पत्नी राकेश कालिया गांव व डाकघर भंजाल तहसील घनारी जिला ऊना ने कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार, लेख राज पुत्र सुमन राम गांव व डाकखाना जाडला क्यिोडी तहसील घनारी ने बसपा, इसी दल से मेला राम पुत्र हरिया राम गांव व डाकघर बढ़ेडा राजपूतां तहसील घनारी जिला ऊना ने बतौर कवरिंग उम्मीदवार नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed