फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   2000 employees will go from Una in vaada nibhao rally

वादा निभाओ रैली में ऊना से जाएंगे 2000 कर्मचारी

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
2000 employees will go from Una in vaada nibhao rally
नारी (ऊना)। न्यू पेंशन स्कीम में आने वाले सभी विभागों के कर्मचारी 11 दिसंबर को तपोवन धर्मशाला में एलपीएस राज्य कार्यकारिणी के प्रधान प्रदीप ठाकुर के आह्वान पर वादा निभाओ रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। इस रैली में भाग लेने के लिए ऊना से दो सौ कर्मचारी जाएंगे।
विज्ञापन

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के जिला ऊना प्रधान विजय इंदौरिया और महासचिव नीरज सैणी ने लोनिवि विश्राम गृह ऊना में सभी संगठनों की एक बैठक बुलाई जिसमें रैली के बारे में चर्चा की गई। संयुक्त बैठक के बाद तय हुआ है कि ऊना जिले से इस रैली में लगभग दो हजार कर्मी भाग लेेंगे।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के एनपीएस कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति होने के बाद नाममात्र 500 से 2000 पेंशन लग रही है। वह भी अपने ही जमा पैसे की लग रही है। इससे ज्यादा तो प्रदेश सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन ही दे रही है। प्रदेश का जो कर्मचारी सरकार को अपनी जिंदगी के 30 से 35 वर्ष सेवा देता है उसके साथ यह छलावा क्यों किया जा रहा है। इसके प्रति कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों कर्मचारी की इच्छा के विरुद्ध उसका पैसा शेयर मार्केट में लगाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है प्रदेश का कर्मचारी आज सुरक्षित नहीं है उसको हर पल अपने बुढ़ापे की चिंता सताए जा रही है। न्यू पेंशन देने के लिए सभी दल बराबर रूप से जिम्मेवार हैं। एक जनवरी 2004 को केंद्र ने जब न्यू पेंशन स्कीम को लागू किया तब स्व. अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। हिमाचल में यह स्कीम उससे पहले ही 15 मई 2003 को लागू कर दी थी जब स्व. वीरभद्र सिंह हिमाचल के मुख्यमंत्री थे। कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए सरकार को जल्द कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed