{"_id":"5f6371868ebc3e98174ab719","slug":"200-cases-of-illegal-liquor-caught-by-pickup-una-news-sml3453795163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से पकड़ी 200 पेटी अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बडोह गांव में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप से 200 पेटी अवैध शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने गाड़ी सहित अवैध शराब की खेप को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गगरेट पुलिस ने वीरवार को बडोह गांव में नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान एक पिकअप गाड़ी को रोककर जांच करने पर गाड़ी में दो सौ पेटी अवैध शराब बरामद की गई। जब पुलिस ने गाड़ी चालक से गाड़ी में लोड शराब की पेटियों को लेकर पूछताछ की तो आरोपी चालक शराब के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। आरोपी चालक की पहचान सुरेश कुमार निवासी गांव कोटला कलां, ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चालक अवैध शराब की खेप कहां से लेकर आया था और शराब कहां लेकर जा रहा था। उधर, गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं नशे का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।