फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   200 cases of English liquor seized from truck, driver was going from Chandigarh to Leh

Una News: ट्रक से अंग्रेजी शराब की 200 पेटियां जब्त, चंडीगढ़ से लेह जा रहा था चालक

Mon, 03 Nov 2025 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
200 cases of English liquor seized from truck, driver was going from Chandigarh to Leh
ऊना शहर में अवैध शराब की खेप ले जाते पकड़ा गया ट्रक। स्त्रोत पुलिस
सामान के साथ छिपाकर रखीं दी पेटियां, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


मुख्य पन्ने के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर के कोटला कलां रेलवे क्रॉसिंग के पास सदर पुलिस ऊना की टीम ने एक ट्रक से शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि शराब की यह खेप अन्य सामान के साथ छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक से अंग्रेजी शराब की 200 पेटियां जब्त की हैं। यह कार्रवाई शनिवार रात 1:44 बजे के बीच की है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत एसआईयू टीम ऊना को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर कोटला कलां रेलवे क्रॉसिंग के पास नाका लगाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 200 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं।

ट्रक चालक और उसका साथी शराब की खेप के लिए कोई भी लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सके। ट्रक चालक की पहचान मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के गांव गम दोहल निवासी दिले राम पुत्र शेर सिंह के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ हमीरपुर जिले की तहसील टौणी देवी के गांव बजूरी निवासी अनीश कुमार पुत्र कर्मवीर मौजूद था। दोनों आरोपियों ने बताया कि यह खेप चंडीगढ़ से लेह पहुंचाई जानी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस थाना सदर ऊना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed