{"_id":"579e36d44f1c1bde762b8c0e","slug":"20-thousand-devotees-reached-in-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में हजारों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
Updated Sun, 31 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
भक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णीं में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। मंदिर परिसर पूरा दिन मां के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार को बीस हजार श्रद्धालुओं ने पावन पिंडी के आगे शीश नवाया।
विज्ञापन
हालांकि, सुबह मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाएं गड़बड़ाती रहीं, लेकिन एसडीएम अंब सुनील वर्मा के आते ही व्यवस्थाओं में सुधार दिखने लगा। मंदिर परिसर में वापसी द्वार पर लिफ्ट के पास पुराने बस स्टैंड में लाइनों को व्यवस्थित करने वाले तमाम सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी से डट गए। बैक डोर एंट्री पूर्णता बंद कर दी गई। लाइनों में श्रद्धालु चंद मिनटों में भवन तक पहुंचने लगे। रविवार को करीब चार घंटे तक एसडीएम सुनील वर्मा निकासी द्वार पर डटे रहे।
विज्ञापन
इसके चलते उन बिचौलियों को खासी निराशा हाथ लगी जो श्रद्धालुओं को चंद मिनटों में वीआईपी दर्शन करवाने का प्रलोभन लेकर वापसी द्वार से भवन तक पहुंचाते थे। उधर, एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने बताया कि वह अष्टमी मेले की तैयारियों का जायजा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। एसडीएम सुनील वर्मा ने रविवार को पुराने बस स्टैंड पर टूटी हुई ग्रिलों की रिपेयर कर नई ग्रिलें लगाने के आदेश विभाग को दे दिए हैं। रविवार दोपहर के समय नो ट्रैफिक जोन में घुसी गाड़ियों के तीन चालान काटे और मौके पर रेहड़ियों को हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन