फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   192 gave the exam to become mining guard, 146 passed

Una News: खनन रक्षक बनने के लिए 192 ने दी परीक्षा, 146 उत्तीर्ण

Sat, 17 May 2025 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
192 gave the exam to become mining guard, 146 passed
ऊना में खनन रक्षकों के लिए पुलिस लाइन झलेडा में आयोजित भर्ती में भाग लेते युवा। विभाग - फोटो : दीप दान करते डीएम व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। ऊना जिले में खनन रक्षक के 10 पदों के लिए उद्योग विभाग की ओर से शुक्रवार को पुलिस लाइन झलेड़ा में शारीरिक फिटनेस परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।
यह परीक्षा पुलिस विभाग, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई। खनन अधिकारी नीरज कांत ने बताया कि निर्धारित 10 पदों के लिए कुल 299 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 192 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सम्मिलित हुए।
146 अभ्यर्थियों ने दौड़, लंबाई, वजन आदि मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 46 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 45 महिलाएं और 101 पुरुष शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के अगले चरण के संबंध में योग्य अभ्यर्थियों को विभागीय माध्यमों से समयानुसार सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, डीएसपी मुख्यालय अजय ठाकुर और जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड भी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल एंबुलेंस और चिकित्सीय टीम को मौके पर तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खनन अधिकारी ने परीक्षा के आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी विभागों और उनके अधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed