फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भद्रकाली पुल पर निकले सरिये दर्घटना को खुला निमंत्रण

भद्रकाली पुल पर निकले सरिये दर्घटना को खुला निमंत्रण

Tue, 04 Dec 2018 10:15 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
भद्रकाली पुल पर निकले सरिये दर्घटना को खुला निमंत्रण
दौलतपुर चौक(ऊना)। राज्य सरकार आम जनमानस को बेहतर सड़क सेवाएं देने के लिए कृतसंकल्प है। वहीं, सड़कों-पुलों के रखरखाव का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का है। सड़कों या पुराने पुलों के रखरखाव को लेकर विभाग कितना संजीदा है, भद्रकाली खड्ड पर पुल के बीचों-बीच निकले सरियों से यह स्पष्ट है। मुबारिकपुर वाया बिल्लू दी तलाई से भद्रकाली-दौलतपुर मार्ग पर बने इस पुल के सीमेंट के उखड़ने से निकले सरिये किसी भी अप्रिय दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि सड़कों-पुलों के समय-समय पर रखरखाव रखने के दावे करने वाले विभाग की लापरवाही पूर्ण एवं जनसुरक्षा के प्रति उदासीन कार्यप्रणाली पुल के उखड़े सरियों से उजागर होती है। वहीं, सरिये की चपेट में कई वाहन आने से बचे हैं। हैरानी इस बात की है कि अभी तक विभागीय तरफ से इस तरफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वहीं, रोजाना इस पुल से गुजरने वाले लोग इन सरियों के कारण दुर्घटना की आशंका से चिंतित है। विभागीय अधिकारियों से समय रहते मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed