{"_id":"5b0442e84f1c1be5408b7157","slug":"191527005928-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत
Updated Tue, 22 May 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की मौत
टाहलीवाल में पेश आया दर्दनाक हादसा
सड़क पर अनियंत्रित होकर जा पलटा ट्रक
पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
टाहलीवाल (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल मुख्य बाजार में पेश आए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दारा सिंह (44) निवासी हलेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर मक्की से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से पहले ट्रक ने एक अन्य खड़े ट्रक को टक्कर मारी, जिसने आगे खड़ी एक पिकअप और एक ट्रक को टक्कर मार दी। वहीं हादसे में एक राहगीर दारा सिंह भी ट्रक की चपेट में आ गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन पीड़ित ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि टाहलीवाल रोड पर एक ट्रक मक्की का कंडा करवाकर वापस आ रहा था तो उतराई पर अनियंत्रित हो गया और एक मैगी से लदे ट्रक को टक्कर मार कर पलट गया। इसी बीच टक्कर लगने से आगे वाला खड़ा ट्रक भी तेजी से चलकर आगे खड़े ट्रक और एक पिकअप और एक अन्य गाड़ी से जा टकराया। हादसे में दारा सिंह ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।