{"_id":"5a06e4804f1c1bc45b8b5672","slug":"191510401152-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...मैया यशौदा ये तेरा कन्हैया पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...मैया यशौदा ये तेरा कन्हैया पर झूमे छात्र
Updated Sat, 11 Nov 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जोल (ऊना)।
क्षेत्र के शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी टकोली में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाजसेवी बलवान सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा हमारे समाज की रीढ़ है, जिन्हें अध्यापक अपने अभ्यास और तजुर्बेे से इस तरह तैयार करता है कि वे अपने आने वाले कल को मजबूत ढंग से जीवन की हर लड़ाई को लड़ सके और उन्नति कर सकें।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक प्रभात शर्मा और स्कूल कमेटी का धन्यवाद किया कि उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्रों ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया, जुती पटियाले दी, जट्ट दा पजामा सहित अन्य पंजाबी और हिंदी गीतों पर खूब धमाल मचाया। इसके अलावा छात्रों ने शहीद भगत सिंह पर नाटक पेश कर देश भक्ति का जज्बा पेश किया।
विज्ञापन
इस मौके अवसर पर कृष्ण, अवतार सिंह, उपप्रधान सोहारी सोमनाथ, सुदेश कुमारी, पंकज शर्मा, नरेश कुमार, टकोली उपप्रधान राजेश राणा, चोली उपप्रधान कुलदीप कुमार, अश्वनी शर्मा, हिमांशुु परमार सहित छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे। इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन