फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ट्यूबवैल पर टैक्स लगाने पर भड़का किसान मोर्चा

ट्यूबवैल पर टैक्स लगाने पर भड़का किसान मोर्चा

Sat, 15 Jul 2017 10:34 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबवैल पर टैक्स लगाने पर भड़का किसान मोर्चा
अंब (ऊना)। राष्ट्रीय स्वतंत्र किसान मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में किसानों के ट्यूबवेलों पर टैक्स लगाए जाने के निर्णय की निंदा की है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सीताराम ने कहा कि सरकार ने किसानों के ट्यूबवेलों और हैंडपंपों पर टैक्स लगाकर अपनी किसान विरोधी नीतियों का उजागर किया है। इसके विरोध में किसानों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले के कई क्षेत्रों में किसानों को ट्यूबवेलों पर टैक्स देने के नोटिस थमा दिए गए हैं। एक तो पहले से ही ट्रैक्टरों पर टैक्स लगाकर सरकार किसानों की कमर तोड़ चुकी है। अब उनके अपने संसाधनों से बनाए ट्यूबवेलों पर भी टैक्स की मार डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि मोर्चा इसके विरोध में एसडीएम के जरिए ज्ञापन देकर राज्यपाल के समक्ष इसका विरोध दर्ज करवाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो किसान इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मस्तराम मस्कीन, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धीमान, जिला ऊना के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, सचिव विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष ठकुर होशियार सिंह, उपाध्यक्ष सुखपाल सिंह, महेंद्र पाल, अशोक कुमार, सुभाष चंद, विधि चंद, रामपाल, सरवण कुमार, नंद किशोर, परमजीत, अश्विनी कुमार और रामपाल ने ट्यूबवेलों पर टैक्स के लिए किसानों को नोटिस दिए जाने की बात पर विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed