फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   19 years boy died in train accident in thathal una himachal

ठठल में ट्रेन से टकराने से 19 वर्षीय युवक की मौत

Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
19 years boy died in train accident in thathal una himachal
अंब (ऊना)। क्षेत्र के ठठल में ट्रेन से टकराने के कारण एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक माता-पिता की इकलौती संतान था। वह अपने काम पर जाने के लिए घर से निकल कर शार्टकट रास्ते से जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 8:45 बजे अंकित पुत्र प्रीतम निवासी ठठल घर से पक्का परोह के लिए पैदल निकला था। इस दौरान दिल्ली से दौलतपुर के लिए जा रही 14553-हिमाचल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि अंकित पटरी से सटकर पर अपनी धुन में चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेन का उसे पता नहीं चल पाया। ट्रेन से लगी टक्कर के बाद उसका एक हाथ भी कट गया। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पाकर स्थानीय पुलिस, रेलवे पुलिस, आरपीएफ नंगल की टीम और जीआरपी ऊना के हेड कांस्टेबल मोहिंद्र पाल ने मौके पर शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अंकित अक्सर बाइक पर ही पक्का परोह स्थित वर्कशॉप पर काम के लिए जाता था। बुधवार को वह शार्टकट पैदल ही पक्का परोह के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। मृतक के पिता प्रीतम मजदूरी करते हैं। उनके एक बेटा और एक बेटी थी। लगभग 16 वर्ष पूर्व एक हादसे में उनकी बेटी की भी मौत हो चुकी है। उनकी जिंदगी का एकमात्र सहारा अंकित ही था। जिसे ट्रेन हादसे ने उनसे छीन लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि ठठल के समीप ट्रेन हादसे में युवक की मृत्यु हो गई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed