{"_id":"5c62fabebdec22281746fbe8","slug":"181549990590-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी बाजार से खदेड़े भीख मांगने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी बाजार से खदेड़े भीख मांगने वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। मंगलवार को चिंतपूर्णी बाजार में होमगार्ड ने भीख मांगने वालों पर कार्रवाई की। मंदिर प्रशासन की कार्रवाई होमगार्ड के इंचार्ज पीसी विजय कुमार की अगुवाई में चिंतपूर्णी मंदिर लिफ्ट से नए बस स्टैंड तक की गई।
टीम ने सभी भिखारियों को खदेड़ा। आधा दर्जन होमगार्ड जवानों ने 15 मिनट के अंदर भीख मांगने वालों को मंदिर क्षेत्र से खदेड़ दिया। गौरतलब है कि काफी समय से चिंतपूर्णी में भीख मांगने वालों से श्रद्धालुओं को परेशान करने की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी। इसके बाद एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने मंदिर एरिया से भीख मांगने वालों को हटाने के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद होमगार्ड जवानों ने कार्रवाई की है।
पीसी विजय कुमार की अगुवाई में हुई कार्रवाई से श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली। एसडीएम अंब सुनील वर्मा ने कहा कि भिखारियों के मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को जबरदस्ती पैसे ऐंठने को लेकर परेशान किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद होमगार्ड की तरफ से कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस पर नजर रखी जाएगी।