फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रोड़ा, भदौड़ी व हरोली के ग्रामीणों को चार माह से नहीं मिला डिपो का राशन

रोड़ा, भदौड़ी व हरोली के ग्रामीणों को चार माह से नहीं मिला डिपो का राशन

Wed, 13 Jun 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
रोड़ा, भदौड़ी व हरोली के ग्रामीणों को चार माह से नहीं मिला डिपो का राशन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली(ऊना)। विधानसभा क्षेत्र हरोली के तहत रोड़ा, भदौड़ी और हरोली के ग्रामीणों को पिछले चार माह से पीडीएस का राशन नहीं मिल रहा है। इसे लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। बुधवार को ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू की अगुवाई में जिलाधीश ऊना राकेश प्रजापति से मिले। ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप तुरंत मामले में हस्तक्षेप कर राशन दिलवाने की मांग उठाई है।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर इस माह भी राशन न मिला तो उन्हें मजबूरन अपनी मांग के लिए चक्का जाम करना पड़ेगा। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टू ने बताया कि हरोली में राजनैतिक द्वेष के अंतर्गत कुछ चुने हुए डिपुओं में अनुचित कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है जो गरीब जनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से रोड़ा, भदौड़ी और हरोली के ग्रामीण पीडीएस राशन से महरूम हैं। उन्होंने कहा कि राजनैतिक द्वेष के चलते राशन नहीं दिया जो क्षेत्र में अराजकता का माहौल तैयार कर रहे हैं। ग्रामीणों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजावर का एक डिपो रद्द करना भी राजनैतिक द्वेष को उजागर कर रहा है। बिट्टू ने कहा कि पंजावर डिपो होल्डर महिला ने डिपो बंद करने के लिए बाकायदा परमिशन ली थी, इसके बावजूद डिपो को रद्द कर दिया गया। उन्होंने डीसी ऊना से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान न हुआ तो चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर महिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर, यूथ प्रधान प्रशांत भारद्वाज, महासचिव प्रमोद कुमार, अमित ठाकुर, शारदा देवी, विजय कुमारी, दर्शन कुमार, संदीप, मुकेश खुल्लर, ज्योतिबाला, जसविंद्र कौर, सुनीता, किरण बाला, सुमन बाला, सृष्टा देवी, केसर, सुखदेव सिंह, बलविंद्र कुमार, रणजीत राणा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed