फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   बंगाणा बाजार में बस ठहराव बदलने के निर्देश

बंगाणा बाजार में बस ठहराव बदलने के निर्देश

Fri, 16 Mar 2018 10:33 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा बाजार में बस ठहराव बदलने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी दिवाकर शर्मा ने शुक्रवार को बंगाणा बाजार का दौरा किया। इस अवसर पर बंगाणा थाना प्रभारी कमल नैन सिंह, स्थानीय दुकानदार और व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। एसपी ने बंगाणा बाजार में दोनों तरफ से आने-जाने वाली बसों को खड़ा करने की जगह का भी निरीक्षण किया। बंगाणा से ऊना जाने वाली बसों का बंगाणा में खड़ा करने की शनिवार से जगह बदलने के भी बंगाणा ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए।

एसपी ने नवरात्रों में बाहरी राज्यों से बाबा बालक नाथ जाने वाले वाहनों से बंगाणा, लठियाणी और थाना कलां में लगने वाले जाम से भी निपटने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बाजारों में यातायात पर सतर्कता बरतें और जाम जैसी परेशानियों से व्यापारियों को निजात दिलाए। एसपी ने बंगाणा व्यापार मंडल से आग्रह किया कि बाजार की व्यवस्था को सही बनाने के लिए पुलिस का सहयोग करें। एसपी ने बंगाणा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने को एक गृह रक्षक को सुबह 9:00 से शाम पांच बजे तक तैनात करने के एसएचओ को निर्देश दिए।
विज्ञापन


इससे बंगाणा बाजार के व्यापारियों को दिन भर बंगाणा से गुजरने वाले वाहनों से होनी वाली जाम दिक्कतों पर निगरानी रख कर उन्हें परेशानियों से राहत दिलाए। इस मौके थाना प्रभारी कमल नैन शर्मा, रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान विनोद शर्मा, व्यापार मंडल बंगाणा के प्रधान विजय कुमार, मदन वोहरा, दिलबाग सिंह सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed