फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   सोशल मीडिया पर रोज बन रही सरकार

सोशल मीडिया पर रोज बन रही सरकार

Tue, 21 Nov 2017 05:47 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रोज बन रही सरकार

विवेक शर्मा

विज्ञापन

गगरेट(ऊना)।
9 नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में मतदाता अपना मत ईवीएम मशीनों में दर्ज करवा दिया था। लेकिन उसके बाद आंकड़ों का ऐसा खेल चालू हुआ कि वो थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अभी भी चुनावी नतीजे आने में लगभग चार सप्ताह का समय शेष है। परंतु सोशल मीडिया पर चुनावी पंडित प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्रों का विश्लेषण कर इस मुद्दे को गर्म किए हुए हैं।

प्रदेश में जैसे-जैसे फिजाएं सर्द हो रही हैं, वैसे-वैसे सियासी गलियारों में चुनावी नतीजों की गर्माहट भी बढ़ती जा रही है। बूथ स्तर से चले विश्लेषण विधानसभा क्षेत्र से बाहर निकल कर जिला स्तर और अब सरकार बनाने तक पहुंच गए हैं। यही नहीं कुछ राजनीतिक पंडित तो चहेते नेताओं को मंत्री पद से भी नवाज चुके हैं। बहरहाल, प्रदेश में हुए इस बार के चुनाव में कुछ क्षेत्रों में मुकाबले खासे रोचक बने हुए हैं। दूसरी ओर अभी भी प्रबुद्ध वोटर अपने पत्ते खोलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों में अतुल शर्मा, संजीव पाराशर, अरविंद चक्रवर्ती, विकास विक्की, रमेश लौ, विजय कुमार, रूबी ठाकुर, जसवंत राणा, रघुवंत ठाकुर के अनुसार इस बार भी चुनावों की तैयारी के लिए कम समय मिला। परंतु नतीजे आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके चलते राजनीतिक विश्लेषण करने के लिए खासा समय मिल गया है। उनके अनुसार जब तक नतीजे नहीं आ जाते तब तक आंकड़ों का खेल यूं ही चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed