फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   वीवीपैट मशीन दिखाएगी किसे दिया आपने वोट

वीवीपैट मशीन दिखाएगी किसे दिया आपने वोट

Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
वीवीपैट मशीन दिखाएगी किसे दिया आपने वोट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
विधानसभा क्षेत्र 44-ऊना के तहत टब्बा के मतदान केंद्र-35, 36, 37 और रक्कड़ कालोनी के मतदान केंद्र-एक और दो में मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में स्वीप टीम के सदस्य आनंद कुमार ने बूथ लेवल अधिकारियों, महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों, वीएलओ एवं मतदाताओं को चुनाव की जानकारी दी।

कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा आम चुनाव-2017 में इस बार नई तकनीक अपनाई जा रही है। इसके माध्यम से एक वोट डालने के लिए लगभग 11 सेकंड का समय लगेगा। मतदान करने पर उम्मीदवार की फोटो स्क्रीन पर आएगी। इससे पता चल सकेगा कि मतदाता ने जिसे वोट दिया है क्या उसे ही मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान की पूर्ण प्रक्रिया गोपनीय रखी जाती है। इसलिए मतदाता निष्पक्ष, निर्भय तथा बिना किसी दबाव और प्रलोभन के मतदान करें। जनसमूह को ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन की भी जानकारी दी। जिस उम्मीदवार के पक्ष में आपने मतदान किया है उसकी पुष्टि वीवीपैट मशीन की पर्ची करेगी। पर्ची को सात सेकंड तक देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को बताया कि गत विधानसभा चुनाव-2012 में जिला में 73.74 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें महिलाओं की भागीदारी 82.50 प्रतिशत रही थी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि नौ नवंबर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़ कर भाग लें और अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित करें। इस मौके रोजी, सतनाम कौर, कुश लता, संतोष कुमारी, मोनिका रानी, सीमा रानी, किरण बाला, आशा देवी, संतोष कुमारी, अनिता देवी, संतोष देवी, जीवन लता, नेहा देवी, सतवीर कौर, नंदा देवी, अनुराधा, ममता शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed