फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   18-year-old youth found hanging from a noose in the verandah

Una News: बरामदे में फंदे से लटका मिला 18 वर्षीय युवक

Sat, 02 Aug 2025 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
18-year-old youth found hanging from a noose in the verandah
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर दौलतपुर चौक के समीप स्थित गांव चलेट में एक 18 वर्षीय युवक फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान अरुण कुमार (18) पुत्र सतवीर निवासी चलेट के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि को जब परिवार के सभी सदस्य सो चुके थे, तो अरुण ने घर के बरामदे में छत से फंदा लगा लिया। बताया जा रहा है कि अरुण ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और वह दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर रहा था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात को घरवालों के सो जाने के बाद उसने यह दुखद कदम उठाया।अरुण अपने पीछे माता-पिता और दो बहनों को छोड़ गया है। उसके पिता भी दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed