फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   178 cooperative societies linked to the on-going-live mission

Una News: 178 सहकारी सभाओं को ऑन-गो-लाइव मिशन से जोड़ा

Thu, 18 Sep 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
178 cooperative societies linked to the on-going-live mission
234 सहकारी सभाओं में से 227 की उपविधियों में संशोधन और पंजीकरण पूरा
विज्ञापन

उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला सहकारी विकास समिति की बैठक वीरवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्रालय ने सहकारी सभाओं के विकास व आय वृद्धि के लिए आदर्श उपविधियां बनाई हैं। जिले की 234 सहकारी सभाओं में से 227 की उपविधियों में संशोधन पूरा हो चुका है, जबकि 7 में प्रक्रिया जारी है। प्राथमिक कृषि सहकारी सभाओं के कंप्यूटरीकरण के तहत ऊना जिले की 219 सभाओं को शामिल किया गया है। इनमें से 190 को ऑन-गो-लाइव मिशन से जोड़ा जा चुका है और 115 का सिस्टम ऑडिट भी पूरा हुआ है। वर्तमान में जिले में 217 प्राथमिक कृषि, 31 दुग्ध उत्पादक, 5 मत्स्य सहकारी सभाएं और 6 किसान उत्पादक संगठन कार्यरत हैं। पशुपालन विभाग ने 40 संभावित दुग्ध उत्पादक सभाओं की पहचान की है, जिनमें से 15 का पंजीकरण हो चुका है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed