फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पेयजल को लेकर ग्रामीणों में मचा हाहाकार

पेयजल को लेकर ग्रामीणों में मचा हाहाकार

Mon, 16 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
पेयजल को लेकर ग्रामीणों में मचा हाहाकार

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

जोल(ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत तलमेहड़ा, डीहर और धनेत के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। दो सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप होने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा है। आलम यह है कि ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिन निकलते ही महिलाओं को पीने के पानी की चिंता सताने लगती हैं। आईपीएच अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बाद भी पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

इससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। उपमंडल बंगाणा के तहत ग्राम पंचायत तलमेहड़ ाके गांव बडोआ, भलखूं, दुगिहार, लालशाह, वही, रौणखर, सरनोटी, खैंरियां, ग्राम पंचायत डीहर के गांव खडोह, चंबोआ, चडोली, कोकरा में विभाग के नलों में पानी न आने से हाहाकार मचा है। अभी इतनी गर्मी नहीं हुई है कि विभाग लोगों को पर्याप्त पानी मुहैया करवाने असफल साबित हों।
विज्ञापन


ग्रामीणों में विनोद शर्मा, पवन शर्मा, सेवानिवृत्त मेजर हरनाम सिंह रणौत, डॉ. मदन लाल शर्मा, अवतार मिस्त्री, चिरंजी लाल, राज कुमार, अशोक कुमार, शिवम कुमार, जीवन शर्मा, राजीव शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, ओंकार शास्त्री, अजय शर्मा, अंजली देवी, शोभा देवी, मीना देवी, चरणदास, देशराज, प्रकाश चंद ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, सुखदेव शर्मा, मंगतराम शर्मा, रघुवीर सिंह, जोगिंद्र ठाकुर, विजय शर्मा का कहना है कि पिछले 11 दिनों से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। आईपीएच विभाग की अनदेखी से धनेत पंचायत घर के साथ लगती सड़क के किनारे पाइपलाइन लीक होने से काफी पानी व्यर्थ बह रहा है। इसकी शिकायत आईपीएच विभाग को की गई है। पानी न आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएच विभाग बंगाणा के एसडीओ बीवी गुप्ता का कहना है कि पानी की स्कीम रिपेयर की जा रही है जिसका कार्य लगभग पूरा है। जल्द ही पानी मुहैया करवाया जाएगा। वहीं बंगाणा में बिजली कट लगने से पानी की सप्लाई नहीं आ सकी। पाइपलाइन में लीकेज को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed