फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्वर्णकार के हक में सड़क पर उतरे व्यापारी

स्वर्णकार के हक में सड़क पर उतरे व्यापारी

Wed, 22 Nov 2017 06:50 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
स्वर्णकार के हक में सड़क पर उतरे व्यापारी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
मैहतपुर बाजार के एक स्वर्णकार के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत के विरोध में स्थानीय व्यापार मंडल की अपील पर मुख्य बाजार की दुकानें दोपहर तक बंद रहीं। कारोबारियों ने एक स्वर्णकार के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का दुुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज करवाया और पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना पक्ष रखा। स्थानीय बाजार के एक स्वर्णकार ने बताया कि 14 नवंबर 2017 को मुख्य बाजार में एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले चिकित्सक ने उनसे 86 हजार के आभूषण खरीदे और बदले में एक चेक दिया। चेक को बैंक में लगाने पर वह बाउंस हो गया।

कई दफा उस चिकित्सक से अपनी रकम मांगी लेकिन वह और उनका परिवार पैसे देने में टालमटोल करता रहा। स्वर्णकार के मुताबिक स्थानीय व्यापार मंडल प्रधान राहुल ऐरी इस मामले को निपटाने के लिए उनके साथ गए और आभूषणों की रकम देकर मामला रफा-दफा करने को कहा। इस पर उक्त चिकित्सक ने योजनाबद्ध तरीके से जातिसूचक शब्द कहने की शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन


सुलह करवाने गए व्यापार मंडल प्रधान राहुल ऐरी को भी लपेटे में ले लिया और उनको भी पार्टी बनाया दिया। चिकित्सक की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और मारने की धमकी दी गई। व्यापार मंडल राहुल ऐरी ने कहा कि उक्त चिकित्सक ने 86 हजार की रकम भूलने की स्थिति में केस वापस लेने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संजीव गांधी ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed