फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   छात्रा दीक्षा ने जीता उतम मॉडल खिताब

छात्रा दीक्षा ने जीता उतम मॉडल खिताब

Tue, 21 Nov 2017 05:46 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
छात्रा दीक्षा ने जीता उतम मॉडल खिताब
ambehda - फोटो : amarujala

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अंबेहड़ा की छात्रा दीक्षा शर्मा ने मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई 44वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में उत्तम मॉडल का खिताब जीता है। दीक्षा ने अपने गाइड और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक राकेश कुमार के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

सात दिन तक चली प्रतियोगिता में करीब 40 हजार छात्रों, शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों ने प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने दीक्षा के प्रयास को भी खूब सराहा। एनसीईआरटी के चेयरमैन डॉ. रवि सक्सेना ने दीक्षा शर्मा, उनके सहायक सुखविंद्र सिंह और मार्गदर्शक राकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र और विज्ञान किट देकर सम्मानित किया। अबेहड़ा स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की इस विज्ञान प्रदर्शनी में जीत के साथ ही हैट्रिक पूरी की है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में इसी स्कूल के सुकांत शर्मा ने केरल, 2016 में कंचन बाला ने कर्नाटक में जीत दर्ज की थी। वहीं दीक्षा शर्मा ने अपने प्रदर्शन के दम पर स्कूल के विजय अभियान को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन


स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल किशोरी लाल, एसएमसी अध्यक्ष राकेश शर्मा, शिक्षकों में सुरेंद्र कौंडल, गुरमीत सिंह, मनमोहन, विनोद कुमार, संजीव कुमार, रघुवीर सिंह, रविंद्र मान, संदीप कुमार, हरपाल सैणी, सुरेश कुमार, सुनीता कुमारी और वीना समेत अन्यों ने दीक्षा का भव्य स्वागत किया। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह, आरंभिक शिक्षा उपनिदेशक हंसराज गुलेरिया और विज्ञान अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने दीक्षा के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed