फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जिला के 326 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा उजाला

जिला के 326 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा उजाला

Wed, 16 May 2018 06:28 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
जिला के 326 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा उजाला
326 आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगी बिजली
विज्ञापन

उपायुक्त ने बिजली कनेक्शन के लिए जारी किए 11.66 लाख
नौनिहालों को मिलेगी राहत, केंद्रों में लगेंगे वाटर कूलर-पंखे
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जिले भर के 326 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब नौनिहालों को तपती दोपहरी में गर्मी में झुलसना नहीं पड़ेगा। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने ऊना के 326 आंगनबाड़ी केंद्रों में तुरंत बिजली मुहैया कराने के आदेश विभाग को दिए हैं। इसके लिए 11.66 लाख की राशि जारी कर दी गई है। ऊना में 40 डिग्री पार तापमान में जिले के 326 आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन नहीं होने से इनमें अध्ययनरत डेढ़ हजार नौनिहालों के गर्मी से हाल बेहाल हैं। इन केंद्रों में बिजली तो दूर पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि उन्होंने जब आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया तो कई ऐसे केंद्र मिले जहां बिजली कनेक्शन ही नहीं था। उन्होंने विभाग को सर्वेक्षण के निर्देश दिए जिसके बाद 326 ऐसे केंद्र चिन्हित किए जिनमें बिजली नहीं थी। खंड स्तर पर अंब में 56, ऊना में 26, गगरेट में 78, हरोली में 91 और धुुंधला में 51 ऐसे केंद्र पाए गए जहां बिजली मीटर नहीं लगे हैं। उन्होंने बताया कि आईसीडीएस को तुरंत इन केंद्रों में बिजली मुहैया करवाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में चैरिटी से पंखे और वाटर कूलर भी मुहैया करवाए जाएंगे। गगरेट स्थित ल्यूमिनस कंपनी आंगनबाड़ी केंद्रों में 100 पंखे दान कर रही है। 226 पंखे चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट मुहैया करवाएगा।


कुष्ठ रोगियों को मिलेंगे प्रि-फेब्रिकेटिड घर
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि जिला में कुष्ठ रोगियों को आशियाना मुहैया कराने के मकसद से उनके लिए लालसिंगी में लगभग तीन कनाल भूमि जिला कल्याण विभाग के नाम कर दी है। कुष्ठ रोगियों के लिए आधुनिक तकनीक से लेस प्रि-फेब्रिकेटिड 20 कमरे तैयार किए जाएंगे। इसके लिए बीस लाख का बजट जारी किया है। इसमें पांच टॉयलेट और पांच बाथरूम का भी प्रावधान रहेगा। भविष्य में कुष्ठ आश्रम के निर्माण को लेकर भी योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed