{"_id":"596a4a6e4f1c1b2b278b48ee","slug":"161500138094-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के नाम पर बह रही झूठ की गंगा : लक्खी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के नाम पर बह रही झूठ की गंगा : लक्खी
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली (ऊना)। पालकवाह वार्ड से जिला परिषद सदस्य और युवा मोर्चा के जिला महामंत्री लखवीर सिंह लक्खी ने क्षेत्र के विकास के दावों को खोखला बताया है। लक्खी ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री एवं उद्योग मंत्री ने दुलैहड़ की सिंचाई योजना का उद्घाटन किया था, लेकिन आज बरसों बाद यह योजना दम तोड़ रही है और भवन की हालत खस्ता हो गई है। लक्खी ने कहा कि क्षेत्र की कई कई योजनाओं का यही हाल है। उन्होंने कहा कि लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, तो कहीं खेत पानी बिना सूखे पडे हैं। उन्होंने कहा कि हरोली हलके में विकास के नाम पर झूठ की गंगा बहाई जा रही है जो भाजपा सहन नहीं करेगी। लक्खी ने कहा कि आईपीएच विभाग बताए कि आखिर यह भवन खस्ता हालत में क्यों हैं? क्यों सिंचाई योजना उद्घाटन करने के बावजूद यहां झाड़ियां उगी हुई हैं। लक्खी ने कहा कि लोगों से झूठ बोला जा रहा है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है। लेकिन, हलके की जनता को भारतीय जनता पार्टी जागरूक करेगी। लक्खी ने कहा कि बीत एरिया सिंचाई योजना के नाम पर भी गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी और उन्हीं के प्रयासों के बाद इस योजना को मंजूरी मिली। उसी से अब बीत एरिया को पानी पहुंचेगा। लक्खी ने कहा कि भाजपा हरोली हलके में झूठे विकास की पोल खोलेगी।
विज्ञापन