फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पंजाबी गिद्दे की प्रस्तुति पर मचाई धमाल

पंजाबी गिद्दे की प्रस्तुति पर मचाई धमाल

Sun, 02 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी गिद्दे की प्रस्तुति पर मचाई धमाल
पंडोगा स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पंजावर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोगा में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

स्कूल के स्टाफ ने प्रो. राम कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राम कुमार शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। बच्चों ने गिद्दे और भंगडा डालकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रो. राम कुमार ने कहा कि पंडोगा स्कूल में शीघ्र ही नए कमरों का निर्माण करवाया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को स्कूल में किसी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्ववल भविष्य को संवारने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रो. राम कुमार ने स्कूल के अलग-अलग गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान सागर सिंह कंग, पंचायत प्रधान मुनीश कंग, उपप्रधान गुलबिंद्र गोल्डी, रविंद्र धीमान, विक्रम बहादुर, सतीश कुमार, रूप चंद, रजनीश कुमार, सुशील कुमार, सुबोध कुमार, जसविंद्र सिंह, राजीव कुमार, सर्वजीत सिंह, असीम कुमार, अनिल, पंकज, अतुल, आशा कुमारी, बबीता, सुनील कुमार, रवि कुमार, किरण, प्रवीण कुमारी, किरण शर्मा, ऊषा चौधरी, किरण बाला, प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार, कुलविंद्र बाली, सहित अन्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed