फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   दिव्यांग निशाद ने ऊंची कूद में जीता रजत पदक

दिव्यांग निशाद ने ऊंची कूद में जीता रजत पदक

Fri, 30 Mar 2018 08:13 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग निशाद ने ऊंची कूद में जीता रजत पदक
medal - फोटो : DEMO PHOTO

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मैहतपुर (ऊना)।
पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में पैरा ओलंपिक कमेटी अॅाफ इंडिया और पैरा ओलंपिक ऑफ हरियाणा की ओर से करवाई स्पर्धा में ऊना के दिव्यांग निषाद कुमार ने 1.83 मीटर ऊंची कूद लगाकर रजत पदक अपने नाम किया। 25 से 29 मार्च तक चली 18वीं स्पर्धा में निषाद ने रजत हासिल कर न केवल ऊना बल्कि हिमाचल का नाम भी रोशन किया।

पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल के महासचिव ललित कुमार, निषाद के कोच सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग बेहद निर्धन परिवार से ताल्लुक रखता है। घर की आर्थिक हालत अच्छी नहीं है, बावजूद उसने अपने हौसले एवं कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने राज्य सरकार से पैरा एथलीट निषाद कुमार के लिए आर्थिक मदद की मांग उठाते हुए कहा कि ऐसे मेहनती दिव्यांगों की सहायता कर उन्हें और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


भारतीय पुनर्वास परिषद उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. केआर आर्य, विशेष बच्चों के संस्थान बीजेआर की प्रबंध निदेशक डॉ. शकुंतला आर्य, विशेष बच्चों के स्कूल आश्रय के मुख्य प्रबंधक नरेंद्र निर्मोही, संस्थापक सदस्य अधिवक्ता सुरेश ऐरी ने ऊना के गांव बडोन निवासी निषाद को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed