फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   श्रद्धालु महिला के पांव पर चढ़ा टायर

श्रद्धालु महिला के पांव पर चढ़ा टायर

Tue, 13 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालु महिला के पांव पर चढ़ा टायर
श्रद्धालु महिला के पांव पर चढ़ा टायर, घायल
विज्ञापन

चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर पेश आया हादसा
महिला का अस्पताल में किया गया उपचार
अमर उजाजा ब्यूरो
भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर रोड पर गाड़ियों की आवाजाही से श्रद्धालुओं को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, मंदिर रोड को जिला प्रशासन ने नो ट्रैफिक जोन एरिया घोषित किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद कई गाड़ियां बेरोकटोक मंदिर तक पहुंच जाती हैं। मंगलवार को मंदिर रोड पर लुधियाना सराय के पास पैदल मंदिर माथा टेकने जा रही एक महिला श्रद्धालु के पांव पर एक कार का टायर चढ़ गया, जिस पर उसके पांव से खून बहने लगा। श्रद्धालु महिला के साथ आए परिजनों ने इस दौरान खूब हंगामा किया। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहसबाजी के चलते स्थानीय दुकानदार भी इकट्ठा हो गए और मामले को शांत करवाया। घायल महिला को स्थानीय दुकानदार ने बाइक पर बैठाकर चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार कर उसे छुट्टी दे दी। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि ऐसा मामला अस्पताल में आया था। महिला के अंगुठे में चोट आई थी, जिसका उपचार कर दिया गया है। ट्रैफिक इंचार्ज कुलविंद्र ने बताया कि मंदिर रोड पर यातायात नियमों की सख्ती से पालना की जा रही है। अगर कोई नियम तोड़ता है, तो उसका चालान काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed