फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना में भव्य स्वागत

Sun, 11 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऊना में भव्य स्वागत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला मुख्यालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। इससे पहले झलेड़ा में भाजपा नेता हरिओम भनोट, कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री मास्टर तरसेम और भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बलराम बबलू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।

इसके बाद एक-एक करके कार्यकर्ता 20 लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेक देने का सिलसिला शुरू किया तो मुख्यमंत्री के चेहरे पर सुकून के भाव भी थे और भावुकता भी झलक रही थी। कुल मिलाकर 18,403 रुपये के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए गए। मुख्यमंत्री ने उनकी जनता के नाम की गई अपील को आत्मसात करने के लिए दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि इस राशि की एक-एक पाई पीड़ित मानवता की सेवा व जरूरतमंदों के लिए खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने झलेड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की।
विज्ञापन


इस अवसर पर पंचायती राज्य मंत्री वीरेंद्र कंवर, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला परिषद सदस्य राज कुमार धीमान, मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ौलिया, भाजपा नेता सुमित शर्मा, भाजयुमो महामंत्री लखवीर लक्खी, अजय चौधरी, भाजयुमो ऊना मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा, महामंत्री विकास शर्मा, भाजयुमो शहरी अध्यक्ष खामोश जैतक, भाजयुमो जिला सचिव जसविंद्र सिंह, विनय शर्मा, रजत ठाकुर, नवदीप ठाकुर, कैप्टन मंगत राम शर्मा, प्रधान मोनिका, मोनिका कौशल, उपप्रधान मनोहर, दीपक शर्मा, तरसेम शर्मा, मास्टर प्रीतम, नरेंद्र भनोट, संदीप भोला, सरदार भाग सिंह, मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया, हर्ष कौशल, सतवंत, जितेंद्र काका, सतविंद्र, ठाकुर शेर सिंह, हंसराज, यशपाल, कश्मीरी लाल, पटवारी कानूनगो संघ के रविंद्र, पवन कुमार, पंकज कतना, सरदार भाग सिंह, ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, राजीव भनोट, बलविंद्र गोल्डी, साहिल जैतिक, शिवेन जैतिक, पवन जैतिक, कुलदीप धीमान, शारदा, तिलक राज, मदन पुरी, हरविंद्र लक्की, नीरज जैतिक, पवन जैतिक, सौरव लुबां, चरणजीत अटवाल, तिलक राज सैणी, सतीश बनगढ़, जसविंद्र गोगा, कमल सैणी, राजेश राजधानी, सुरजीत सैणी, अजय सैणी, अशोक कपिल, सुधीर, राकेश ठाकुर, साहिल दत्ता, विक्की सैणी, शुभम सैणी, जयवीर सिंह, अमन, राजेश चौधरी, साहिल शर्मा सन्नी, ऋशु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दिया राहत कोष में अंशदान
मुख्यमंत्री राहत कोष में 18,403 रुपये के चेक देने वालों में डेढ़ दर्जन दानी सज्जन है। इनमें हरिओम भनोट, हरिओम गुप्ता, मास्टर चमन लाल चौधरी, महावीर झलेड़ा सभा, राजीव भनोट, बलविंद्र गोल्डी, राज कुमार पठानिया, संदीप कश्यप, पूर्णचंद शर्मा, गुलशन राय, रविंद्र कुमार, राजीव शर्मा, जीवन शर्मा, राजन पुरी, महेश कौशल, मोनिका कौशल सहित अन्य शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed