फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   भाजपा बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: बबलू

भाजपा बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: बबलू

Wed, 22 Nov 2017 06:45 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
भाजपा बहुमत के साथ बनाएगी सरकार: बबलू

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलराम बबलू ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। प्रदेश के साथ ही इस दफा ऊना जिला भी पूरी तरह कांग्रेस मुक्त होगा। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज कर विधानसभा की दहलीज पार करेंगे।

विकास के मामले में पिछड़ चुके हिमाचल में वापस उसी रफ्तार के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए प्रदेश भर में थोक में नए शिक्षण और अन्य संस्थान खोले लेकिन स्टाफ की भर्ती में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन


शिमला के कोटखाई में गुड़िया प्रकरण प्रदेश में अपराधियों को खुली छूट का एक नतीजा है। इसके बाद सीबीआई की कार्रवाई में हिमाचल पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारियों का दबोचा जाना साबित करता है कि इस मामले में अपराधियों के साथ पुलिस की भूमिका संदेहास्पद रही है। ऐसे में कांग्रेस कैसे हिमाचल में सब कुछ ठीक होने का दावा कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed