{"_id":"597632104f1c1bb4058b467b","slug":"151500918288-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैटेलाईट हेल्थ सेंटर को लेकर किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैटेलाईट हेल्थ सेंटर को लेकर किया दौरा
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पीजीआई चंडीगढ़ की टीम ने डॉ. डी. वैहरा की अध्यक्षता में ऊना में स्थापित किए जाने वाले पीजीआई सैटेलाइट हेल्थ सेंटर की स्थापना को लेकर दौरा किया। टीम ने ऊना के साथ लगती ग्राम पंचायत मलाहत के वार्ड नंबर एक में मौके पर जाकर जमीन का निरीक्षण किया।
डॉ. वैहरा ने बताया कि चिह्नित भूमि की पूरी रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेजी जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह ने पीजीआई टीम को लगभग 25 एकड़ भूमि दिखाई। एसडीएम ने कहा कि यदि इस स्थल का चयन किया जाता है तो भूमि कम होने पर इसके साथ लगती भूमि भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
गौर हो कि ऊना में लगभग 320 करोड़ रुपये की लागत से तीन सौ बिस्तरों वाले पीजीआई के सैटेलाइट हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इस सेंटर में 125 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित लगभग 825 कर्मियों की तैनाती होगी। इस सेंटर में विभिन्न बीमारियों के इलाज के साथ-साथ एमआरआई, सिटी स्कैन की सुविधा भी होगी। ऊना में इस सेंटर के स्थापित होने से हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना सहित हमीरपुर, कांगड़ा और प्रदेश के अन्य जिलों एवं पड़ोसी राज्य पंजाब के लोग भी लाभान्वित होंगे। इस मौके पर डॉ. अरुण लोके चक्रवर्ती, डॉ. विपन कौशल, इंजीनियर प्रवीण कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुधीर शर्मा, वास्तुकार तृष्णा चौधरी, तहसीलदार राज कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।