{"_id":"596a4a714f1c1bdc168b45f0","slug":"151500138097-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण अष्टमी मेले को कुछ दिन, प्रबंध जीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण अष्टमी मेले को कुछ दिन, प्रबंध जीरो
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन यहां मेलों के प्रबंधों को लेकर अभी तक कोई तैयारियां नहीं की गई हैं। इससे यहां अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। भरवाईं से चिंतपूर्णी मंदिर रोड की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। इसके चलते मंदिर में पैदल एवं दंडवत आने वाले भक्तों को परेशानी हो रही है। यही नहीं, इसके अलावा लुधियाना सराय के समीप मंदिर को जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिन से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे बदबू का आलम बना रहता है। लेकिन इसको अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। साथ ही जहां सड़क के बीच गंदा पानी बह रहा है, वहां काफी ज्यादा सड़क टूट चुकी है। इससे आसपास दुकानदारों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है। उधर, मुख्य पुलिस बैरियर से लेकर मंदिर न्यास की ओर से लगाई गई कई स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण बंद पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों राजेश कालिया, राजेंद्र, प्रदीप और मुनीश ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र चिंतपूर्णी में अव्यवस्थाओं की सुध लेकर इन्हें दूर किया जाए। उधर, चिंतपूर्णी कार्यकारी मंदिर अधिकारी रनिया राम ने बताया कि मेले के इंतजामों को लेकर उचित प्रबंध किए जाएंगे। 17 जुलाई को सावन मेले को लेकर मंदिर न्यास की बैठक भरवाईं में होगी। उसके बाद प्रबंधों को लेकर तेजी से कार्य किया जाएगा। सीवरेज के गंदे पानी और सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उधर, भरवाईं आईपीएच विभाग के एसडीओ अश्वनी धीमान ने कहा कि पानी बाजार की नाली का है, जो कहीं ब्लॉक होकर सड़क पर बह रहा है। इसको दुरुस्त करवाना लोनिवि का काम है।
विज्ञापन