फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 quintals of Toori burnt in Maa Chintpurni Gaushala

Una News: मां चिंतपूर्णी गोशाला में 15 क्विंटल तूड़ी जली

Sat, 18 May 2024 04:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 18 May 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
15 quintals of Toori burnt in Maa Chintpurni Gaushala
गगरेट(ऊना)। गगरेट के जंगलों में लगी आग अब रिहायशी इलाकों में भी कहर बरपाने पर उतारू है। शुक्रवार को गगरेट के जंगल में लगी आग की चिंगारी हवा के साथ उड़कर मां चिंतपूर्णी गोशाला ट्रस्ट द्वारा संचालित मां चिंतपूर्णी गोशाला में जा गिरी। गनीमत यह रही कि इससे गोवंश को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन करीब पंद्रह क्विंटल तूड़ी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

गोशाला संचालकों ने इलाके के गांव-गांव से तूड़ी एकत्रित कर गोशाला में रखी थी। पिछले दो-तीन दिन से गगरेट व इसके आसपास के जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। वन विभाग के साथ-साथ अग्निशमन विभाग भी आग के इस तांडव के आगे बेबस है। शुक्रवार को फिर से गगरेट का जंगल अचानक दहक उठा। जंगल के साथ लगते रिहायशी बस्तियों के लोग तो भय में आए ही, बल्कि हवा के झोंके के साथ उड़ी एक चिंगारी सीधा मां चिंतपूर्णी गोशाला में आकर गिरी। उस समय गोशाला के सेवक गो सेवा में लगे हुए थे कि तभी किसी राहगीर ने तूड़ी में आग लगने की सूचना दी। जब तक सेवादार घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक तूड़ी से आग की लपटें उठना शुरू हो गईं। हालांकि ग्वालों ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पंद्रह क्विंटल के करीब तूड़ी जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन

यही नहीं, बल्कि आग बुझाने के चक्कर में पानी डालने के चलते काफी तूड़ी भीगकर भी खराब हो गई। इस अग्निकांड में करीब दस हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। मां चिंतपूर्णी गो सेवा ट्रस्ट के सदस्य शुभम पुरी और हरदीप सिंह ठाकुर ने उपायुक्त ऊना से गोशाला में फायर फाइटिंग सिस्टम स्थापित करवाने के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed