फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 people including 13 students were bitten by bee

Una News: रंगड़ों ने 13 विद्यार्थियों समेत 15 लोगों को काटा, पहुंचे अस्पताल

Mon, 16 Oct 2023 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 16 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
15 people including 13 students were bitten by bee
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रंगड़ो के काटने घायल स्कूली बच्चे उपचार के दौरान।संवाद
नारी/गगरेट (ऊना)। ऊना शहर के साथ लगते टक्का गांव और गगरेट के संघनेई में सोमवार सुबह मौसम के बदले मिजाज के बीच बारिश की फुहारों के साथ चली तेज हवा से रंगड़ आक्रामक हो गए। रंगड़ों ने स्कूल जा रहे 13 विद्यार्थियों को काट लिया। इनमें 10 बच्चे गगरेट के कलोह बेली और तीन ऊना के टक्का से हैं। वहीं, संघनेई में दो महिलाओं पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के करीब पांच किलोमीटर दूर टक्का गांव के कुछ विद्यार्थी सुबह स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान मौसम खराब के बीच तेज हवाएं चलने लगीं। इससे एक पेड़ से रंगड़ों का छत्ता नीचे गिर गया। इससे आक्रमक हुए रंगड़ों ने वहां से गुजर रहे बच्चों पर हमला कर दिया। कुछ बच्चे तो इधर-उधर भागने में सफल रहे, लेकिन दो लड़कियां और एक लड़का उनकी चपेट में आ गए। पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बच्चों को रंगड़ों से बचाया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। बच्चों को उपचार देने के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन

उधर, गगरेट के कलोह बेली में भी तेज हवा से पेड़ की टहनी हिलने से कुछ रंगड़ आक्रामक हो गए। इस दौरान रंगड़ों ने पैदल स्कूल जा रहे 10 विद्यार्थियों को काट लिया। विद्यार्थियों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर रंगड़ों से पीछा छुड़ाया। उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया। जहां पर स्कूल प्रिंसिपल दीपक डढवाल भी मौके पर पहुंच गए थे। डॉक्टरों के अनुसार सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं। वहीं, गगरेट के संघनई पंचायत में भी सोमवार सुबह रंगड़ों ने कंचन और रीता नाम की दो महिलाओं को काटा है। उन्हें भी उपचार के लिए गगरेट अस्पताल लाया गया। यहां पर इनकी हालत भी खतरे से बाहर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किडनी को प्रभावित करता है रंगड़ का डंक
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एसएमओ डॉ. विकास चौहान ने कहा कि रंगड़ों के हमले में मरीज की स्थिति के लिहाज से इलाज किया जाता है। अगर ज्यादा संख्या में रंगड़ों ने हमला किया हो तो उससे किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे मामलों को लोग हल्के में न लें और तुरंत अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed