फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 kilometer stretch from Bankhandi to Jhalera will also be four lane.

Una News: बनखंडी से झलेड़ा तक 15 किलोमीटर मार्ग भी होगा फोरलेन

Thu, 17 Oct 2024 02:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 17 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
15 kilometer stretch from Bankhandi to Jhalera will also be four lane.
कंसलटेंसी सर्वे टेंडर जनवरी में, बनखंडी से झलेड़ा एवं मुबारिकपुर से रानीताल तक कुल 68 किलोमीटर फोरलेन के लिए होगा सर्वे
विज्ञापन

शिमला से मंत्रालय की विभागीय टीम दे रही फोरलेन सर्वे टेंडर को अंतिम रूप
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश में फोरलेन का कारवां एवं ढांचागत विकास और सुदृढ़ होगा। हरोली विधानसभा के तहत पड़ते होशियारपुर सीमा से सटे बनखंडी से झलेड़ा तक लगभग 15 किलोमीटर मार्ग फोरलेन में तबदील करने की योजना है।
केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जिले के मुबारिकपुर से रानीताल कांगड़ा तक प्रस्तावित करीब 53 किलोमीटर फोरलेन के कंसलटेंसी सर्वे की टेंडर प्रक्रिया के साथ बनखंडी फोरलेन के टेंडर को भी समाहित किया गया है। केंद्रीय मंत्रालय एवं एनएचएआई शिमला की ओर से प्रक्रिया के लिए कार्य आगे बढ़ा दिया गया है। बकायदा इसके लिए दस्तावेज भी सबमिट कर दिए गए हैं। हाल ही में इसके सर्वे कार्य के लिए केंद्र सरकार ने भी मंजूरी प्रदान की है। जनवरी 2025 में इसके लिए टेंडर विभागीय अधिकारियों की ओर से लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर बनखंडी से झलेड़ा और मुबारिकपुर से रानीताल तक करीब 68 किलोमीटर फोरलेन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

हालांकि कंसलटेंसी सर्वे के टेंडर लगने के बाद निर्माण एजेंसी आगे आएगी। एजेंसी ही तय करेगी कि कहां कितना बाजार व सड़क का विस्तारीकरण होना है या फिर हटना है। यहां तक फोरलेन निर्माण में कहां और कितने क्षेत्र की आबादी इसकी जद में आएगी। यह सब सर्वे का कार्य हिस्सा है, लेकिन फोरलेन निर्माण होने के बाद यह तय है कि बनखंडी से झलेड़ा तक 15 किलोमीटर का सफर 20 मिनट से आधे मिनटों, तो मुबारिकपुर से रानीताल तक का गाड़ी एवं दोपहिया वाहन में सवा घंटे में तय होने वाला सफर भी एक घंटे से कम मिनटों में संभव हो सकेगा। हालांकि इसके निर्माण पर कितनी लागत आनी है। इसके लिए टेंडर में अवार्ड होने वाली एजेंसी के सर्वे के बाद डीपीआर में स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल फोरलेन के लिए प्रस्तावित इन मार्गों के सर्वे की सूचना के बाद धार्मिक एवं पयर्टन दृष्टि से लोग खुश हैं। इससे धर्मशाला, कांगड़ा व शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी, मां ज्वालाजी जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच का सफर भी कम हो जाएगा।

---
जनवरी तक बनखंडी से झलेड़ा तक करीब 15 किलोमीटर एवं मुबारिकपुर से रानीताल तक के फोरलेन के लिए सर्वे कंसलटेंसी को टेंडर लगाना प्रस्तावित है। शिमला से विभागीय टीम इसके लिए दस्तावेज आदि को सबमिट कर चुकी है।
-ई. हरि राम, अधीशाषी अभियंता, राष्ट्रीय उच्च मार्ग लोनिवि, हमीरपुर जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed