{"_id":"6b0b1c30aaee95ffe701a8d5","slug":"15-entrepreneurs-learned-the-techniques-for-crafting-decorative-items-from-bamboo-una-news-c-93-1-una1025-215108-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 15 उद्यमियों ने सीखे बांस से सजावटी वस्तुएं तैयार करने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 15 उद्यमियों ने सीखे बांस से सजावटी वस्तुएं तैयार करने के गुर
Sat, 28 Nov 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
ऊना। बांस की पारंपरिक कला को आधुनिक उत्पादों से जोड़कर स्वरोजगार की नई राहें खोलने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में उद्योग विभाग की ओर से बंगाणा के धगडूं गांव में बांस शिल्प पर एक दिवसीय उत्पाद डिजाइन एवं विकास प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
रैंप परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यशाला में क्षेत्र के 15 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने बांस से उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं तैयार करने की तकनीक सीखी।
कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक अजय कुमार ने प्रतिभागियों को प्राकृतिक बांस से विभिन्न उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से बांस से पीने के लिए नलियां, सजावटी वस्तुएं और घरों में दैनिक उपयोग आने वाले उत्पाद बनाने की तकनीक समझाई।
विज्ञापन
कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों के कौशल को निखारने के साथ उत्पादों में नए डिजाइन और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। इससे उद्यमियों को स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर अपने उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने और आय के नए साधन विकसित करने की जानकारी मिली।