{"_id":"68e5031be4ff4fa623005a76","slug":"15-crore-drinking-water-scheme-approved-from-gobind-sagar-lake-una-news-c-93-1-ssml1047-168014-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गोबिंद सागर झील से 15 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गोबिंद सागर झील से 15 करोड़ की पेयजल योजना स्वीकृत
विज्ञापन
विकास की बात
17 पंचायतों के 45 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध जल
झील से पानी उठाने की अनुमति न मिलने से लटकी थी योजना।
आधुनिक फिल्ट्रेशन यूनिट के माध्यम से शुद्ध किया जाएगा झील का पानी
जोगिंद्र देव आर्य
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोबिंद सागर झील से जुड़ी तुरकाल-बंगा गांव स्थित पेयजल योजना को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना से धुंदला जिला परिषद वार्ड की 17 पंचायतों के करीब 45 हजार लोगों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। यह योजना लंबे समय से प्रस्तावित थी, लेकिन झील से पानी उठाने की अनुमति के अभाव में अटकी हुई थी। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और विभाग को कार्य आरंभ करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता हरभजन सिंह ने बताया कि योजना को विभागीय स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि झील का पानी आधुनिक फिल्ट्रेशन यूनिट के माध्यम से शुद्ध किया जाएगा और हर घर तक नल के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। यह योजना क्षेत्र में जल संकट का स्थायी समाधान साबित होगी।
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि गोबिंद सागर झील से पानी उठाने की अनुमति प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर विभाग ने यह परियोजना तैयार की थी। अब इसकी स्वीकृति मिलना पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है। जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ होगा और योजना धरातल पर उतर जाएगी। इस योजना के साथ-साथ कुछ स्थानीय पेयजल योजनाओं का पुनर्गठन व सुधार कार्य भी किया जाएगा, ताकि जलापूर्ति में निरंतरता बनी रहे। धुंदला जिला परिषद वार्ड की सभी 17 पंचायतों बुधान, लठियाणी, तनोह, मलांगड़, सुकडियाल, पिपलू, हटली, चमयाडी, सिहाणा, करमाली, अरलू सहित अन्य में इस योजना को लेकर खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि गर्मियों में पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ती थी, लेकिन अब हर घर को शुद्ध पानी मिलने की उम्मीद जगी है। अंकित मान, दीपक कुमार, मोहिंद्र सिंह, अमरनाथ, अशोक कुमार, सुभाष चंद और संदीप कुमार सहित कई ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा व जल शक्ति विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।