{"_id":"5c7424fbbdec2259c53e2080","slug":"141551115515-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसपुर में छात्रों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसपुर में छात्रों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
विज्ञापन
स्कूल परिसर से गगरेट मोड़ तक रैली निकाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल ईसपुर के विद्यार्थियों और श्री रुद्रा क्लब ने संयुक्त रूप से रैली निकार्ली। रैली में स्कूल स्टाफ सदस्यों एवं श्री रुद्रा क्लब के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। रैली में विद्यार्थियों ने अपने हाथों में हिंदोस्तान जिंदाबाद एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखी पट्टिकाएं उठा रखी थीं।
विद्यार्थी लगातार हिन्दोस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। रैली का आयोजन स्कूल परिसर से लेकर गगरेट मोड़ तक किया गया। इस दौरान पाकिस्तान का पुतला फूंक कर रोष जताया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की ओर से लगातार देश की खातिर शहीद हुए वीर सपूतों को याद किया गया। आतंकवाद को बढ़ावा और पनाह देने वाले पाकिस्तान के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। रैली के दौरान सदस्यों ने ईसपुर के जांबाज घायल सैनिक दविंद्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ होने की भी मंगलकामना की। इस अवसर पर श्री रुद्रा क्लब के अध्यक्ष शाम पाठक, शिवू, एसएमसी प्रधान सपना देवी सहित स्कूल स्टाफ सदस्य एवं गांव के अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन