{"_id":"5aba55594f1c1b690e8b6d0c","slug":"141522160985-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के सौदागरों को पकड़वाओ, ईनाम पाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के सौदागरों को पकड़वाओ, ईनाम पाओ
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के सौदागरों को पकड़वाओ, इनाम पाओ
ऊना पुलिस ने नशे के खिलाफ शुरू की मुहिम
सूचना देने वाले का नमा रखा जाएगा गोपनीय
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए ऊना पुलिस ने नई पहल शुरू की है। आम जनता के सहयोग से पुलिस ने नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसमें यदि कोई व्यक्ति जो नशे का कारोबार करता है और उसकी सूचना पुलिस को दी जाती है तो सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस बतौर प्रोत्साहन 10 हजार रुपये की राशि प्रदान करेगी। यदि किसी नशे के सौदागर के पास 8 किलोग्राम चरस, चूरा पोस्त, अफीम, गांजा या एक हजार कैप्सूल रखने वाली की सूचना कोई व्यक्ति पुलिस को देता है तो इस योजना का लाभ सूचना देने वाले को मिलेगा। यह इनाम व्यक्ति को पुलिस महानिदेशक की ओर से दिया जाएगा। एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे सकता है। इसके अलावा व्हॉटसएप नंबर 70198-95900 पर संपर्क कर सकता है।