फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कामगारों के वार्षिक वेतन में हो 25 फीसदी वृद्धि

कामगारों के वार्षिक वेतन में हो 25 फीसदी वृद्धि

Thu, 15 Mar 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
कामगारों के वार्षिक वेतन में हो 25 फीसदी वृद्धि

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल(ऊना)।
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में एक उद्योग के गेट पर वर्कर यूनियन इंटक ने गेट मीटिंग का आयोजन किया। इसकी वर्कर यूनियन इंटक के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार फौजी ने की। नरेंद्र ने कहा कि इंटक ने प्रबंधक वर्ग से 25 प्रतिशत वार्षिक वेतन बढ़ोतरी की मांग की है। जिन कामगारों को कंपनी की बस सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन्हे व्हीकल अलाउंस दिया जाए। कैंटीन की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

कैंटीन में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच समय-समय पर की जाए। कैंटीन मीनू के हिसाब से रोज खाद्य पदार्थों को बनाया जाए। हिमाचल प्रदेश महासचिव इंटक जगतराम शर्मा और हरोली ब्लॉक इंटक के प्रधान नरेश ठाकुर ने गेट मीटिंग के दौरान कामगारों की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही नियमानुसार वर्करों के जायज हक दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जगतराम शर्मा ने उद्योग प्रबंधक वर्ग को चेताते हुए कहा कि यदि कामगारों को श्रम कानून के अनुसार उनके हक शांतिपूर्वक तरीके से नहीं दिए गए तो मजबूरन इंटक को कामगारों के हक के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना पडे़गा। नरेश ठाकुर ने कहा कि जो उद्योग बेवजह कामगारों को काम से निकल रहे हैं, इंटक शीघ्र ऐसे उद्योगों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। इस मौके पर सीनियर पदाधिकारी बलवीर चंद, चमन लाल, राम कुमार, दिनेश कुमार, गुरमेल सिंह राणा, जगदेव, सोहनलाल, सुखदेव, ओंकार, हनीश, गुरमेल चौधरी, सुभाष, गौरव, मंगूराम और महासचिव गणपति गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed