फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   कुटलैहड़ में कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत: राजेश

कुटलैहड़ में कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत: राजेश

Sat, 17 Feb 2018 10:34 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
कुटलैहड़ में कांग्रेस को किया जाएगा मजबूत: राजेश

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सचिव और कुटलैहड़ चुनाव क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों तक कुटलैहड़ क्षेत्र को मजबूत किया जाएगा। क्षेत्र में लगातार हार की खामियों को लेकर प्रत्येक बूथ और कार्यकर्ता से बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा। राजेश ठाकुर शनिवार को कुटलैहड़ क्षेत्र के झलेड़ा, रायंसरी, टक्का, बसाल और धमांदरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे थे।

इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष उर्मिला शर्मा व जिला कांग्रेस के सचिव प्रवीण दुआ भी मौजूद रहे। कुटलैहड़ चुनाव क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में कांग्रेस लगातार लंबे समय से हार रही है। इसके कारणों को लेकर कांग्रेस हर बूथ पर जाकर हार का कारण ढूंढेगी। उन्होंने कहा कि खामियां को कैसे दूर किया जाएगा, इसको लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया जाएगा। राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव हर घर में जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों और सांसद की नाकामियों को जनता के बीच रखेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस हिसाब मांग रही है तो भाजपा सांसद विचलित हो रहे हैं। उधर, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष उर्मिला शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ को मजबूत करने के लिए महिलाएं पूर्ण सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में कुटलैहड़ चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस को लीड दिलवाई जाएगी। इस अवसर पर राम सिंह, वरुण चंद, सतीश कुमार, मंगु राम, रामपाल, गुरमीत सिंह, अंकुश कुमार, राज कुमार, सुदर्शन शर्मा, रमन लट्ठ, सन्नी कौशल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed