फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   झूठ पर झूठ बोल रहा विद्युत विभाग

झूठ पर झूठ बोल रहा विद्युत विभाग

Sat, 20 Jan 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
झूठ पर झूठ बोल रहा विद्युत विभाग

शशिभूषण पुरोहित

विज्ञापन

ऊना।
एक गरीब किसान के घर में उजाला करने के बजाय विद्युत बोर्ड अब झूठी दलीलों पर उतर आया है। पहले पीड़ित परिवार ने आवेदन न करने का बयान देने के बाद शनिवार को बोर्ड ने अब सफाई दी है कि पाल सिंह की मलकीयत जमीन में लगा खंभा घर में बिजली कनेक्शन के लिए नहीं बल्कि सिंचाई के ट्यूबवेल की लाइन के लिए लगाया था। तर्कसंगत है कि घर में बिजली नहीं तो कोई ट्यूबवेल के लिए कैसे आवेदन करेगा।

इस जगह पहले खड्ड है जबकि उसके आगे लोगों की मलकीयत भूमि पड़ती है। वहीं, रामपुर गांव निवासी शिकायतकर्ता पाल सिंह उर्फ पाली ने बोर्ड से सवाल किया है कि उनकी जमीन में लगा यह खंभा अगर ट्यूबवेल की लाइन के लिए लगाया था तो बोर्ड उन्हें इसकी एनओसी दिखाए। हैरत की बात है कि पंद्रह साल तक प्रताड़ित करने के बाद बोर्ड अपनी गलती मानने के बजाय पीड़ित को ही गलत ठहराने पर तुला है।
विज्ञापन


किसान पाल सिंह ने अमर उजाला को सौंपे लिखित बयान में दर्द साझा कर कहा कि इन 15 वर्षों में आवेदन के बाद बिजली बोर्ड दफ्तर के चक्कर लगाते-लगाते उनके जूते तक घिस गए। घर के हालात ऐसे हैं कि शाम होते ही मिट्टी तेल का दीया जलाना पड़ता है। इसी दीये की रोशनी में जैसे-तैसे बिटिया पढ़ाई कर रही है। पाल सिंह ने बताया कि बोर्ड के कुछ लोग शनिवार को उनके घर आए और मुआयना करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पत्नी दर्शना देवी ने बताया कि उन्हें बिजली के तार और एंगल खरीदने के लिए कहा था। पाल सिंह ने पशुओं के लिए चारा काटने और खेत की सिंचाई के लिए एक डीजल चलित इंजन घर में लगा रखा है। इससे वह डेढ़ कनाल भूमि की सिंचाई के लिए निजी ट्यूबवेल चलाता है। उनके परिवार की रोजी-रोटी का यही मात्र एक सहारा है।

समाजसेवी संजय शर्मा देंगे तार का खर्च
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद कई समाजसेवी परिवार की मदद को आगे आए हैं। पूर्व उप महाधिवक्ता विनय शर्मा के बाद कांगड़ा के ही समाजसेवी संजय शर्मा ने परिवार की मदद करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द पाली के घर का दौरा कर उनकी उचित मदद करेंगे। शर्मा ने कहा कि बिजली कनेक्शन के लिए तार, सिक्योरिटी आदि का खर्च वहन करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह सरकार और बोर्ड के लिए एक शर्मनाक मामला है। बोर्ड को चाहिए कि तुरंत प्रभावित परिवार के आवेदन की औपचारिकताएं पूरी कर अंधेरे घर में बिजली का प्रबंध करे।


क्या कहता है बोर्ड
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड ने शनिवार को आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत मंडल ऊना, सहायक अभियंता विद्युत मंडल-1 और ऊना कनिष्ठ अभियंता रामपुर ने शनिवार को पाल सिंह के घर का दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि पाल सिंह ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। यह खंभा ट्यूबवेलों को कनेक्शन देने के लिए खड़ा किया था। इस खंभे से पहले एक और खंभा भी था जिसे भूमि मालिक ने तोड़ दिया था। इससे ट्यूबवेलों के लिए लाइन का निर्माण नहीं किया जा सका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर पाल सिंह आवेदन की औपचारिकताएं पूरी करते हैं तो तुरंत कनेक्शन दे दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed