{"_id":"5c7176aabdec2273923c2e84","slug":"131550939818-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब डीसी ने बच्चों संग खाया मिड डे मील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब डीसी ने बच्चों संग खाया मिड डे मील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। ...स्कूल के बच्चे और अध्यापक उस वक्त खुद को वीआईपी महसूस कर रहे थे जब जिलाधीश उनके साथ पंगत में भोजन करने बैठ गए। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने शनिवार को समूरकलां प्राथमिक पाठशाला का निरीक्षण किया तथा बच्चों संग बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। उन्होंने टीच ऊना कार्यक्रम के अंतर्गत बतौर मॉडल स्कूल विकसित किए जा रहे स्कूल के कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य डाइट देवेंद्र चौहान भी उनके साथ मौजूद रहे।
उपायुक्त ने कहा कि अच्छी शिक्षा ही देश की पूंजी है। सरकारी स्कूल के बच्चों को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर आधुनिक शिक्षा उपलब्ध हो सके इस दृष्टि से समूरकलां प्राथमिक स्कूल को टीच ऊना कार्यक्रम के अंतर्गत बतौर आदर्श स्कूल विकसित किया जा रहा है। इस बीच उन्होंने स्मार्ट सोल्युशन के तहत अध्यापकों के प्रशिक्षण का भी जायजा लिया तथा कक्षाओं में जाकर बच्चों के साथ बातचीत की।
उन्होंने अध्यापकों से बच्चों को वर्तमान समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अच्छी शिक्षा मुहैया करवाने पर बल दिया। इसके बाद उपायुक्त ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डाइट देवेंद्र चौहान के अतिरिक्त स्कूल के मुख्य शिक्षक राज कुमार, राजीव बेदी, सुरेंद्र, मनीष, प्रीतपाल आदि उपस्थित थे।