{"_id":"5b93e0c2867a557e86016cd1","slug":"131536417986-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजावर स्कूल में जिला स्तरीय खेलों का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजावर स्कूल में जिला स्तरीय खेलों का आगाज
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
पंजावर स्कूल में जिला स्तरीय खेल शुरू
प्रतियोगिता में 65 स्कूलों के 650 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से बांधा समा
भाजपा नेता प्रो. राम कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
हरोली (ऊना)। पंजावर स्कूल में शनिवार को अंडर-14 छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रो. राम कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने की।
मुख्य तिथि ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस दौरान स्कूल के स्टाफ सदस्यों ने प्रो. राम कुमार शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रो. राम कुमार शर्मा ने कहा कि खेल खिलाड़ी की आत्मा है। खिलाड़ियों को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश में नशे के रूप में पनप चुकी बीमारियां केवल एक स्पोर्ट्स मैन से ही डरती है। जो युवा खेल के मैदान में प्रतिदिन जाएगा वह कभी भी नशे जैसी बुराइयों को नहीं छुएगा।
राम कुमार ने कहा कि खेलने से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। स्कूल के हर बच्चे को खेलों में भाग जरूर लेना चाहिए, ताकि उसका सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय की चार दिवारी और बास्केटवाल मैदान को बेहतर बनाने के यथा संभव प्रयास किए जाएंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला के लगभग 65 स्कूलों के 650 पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन, खो-खो, वालीबाल, कबड्डी, चैस, हैंडबाल, योगा, बास्केटवाल, फुटबाल एवं हॉकी आदि प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुशील शर्मा, एडीपीओ एलीमेंटरी रमन सहोड़, चरणपाल, सतनाम, राकेश शर्मा, जगजीत सिंह मनकोटिया, महेश कुमार, चित विलास पाठक, सुच्चा सिंह कंग, एमएम गर्ग, डीपी अजय कटारिया, डीपी धीरज कुमार, डीपी प्रवीन शर्मा, डीपी रजिंद्र बैंस, डीपी यशपाल, पीटी सुशील कुमार, पीईटी यादविंद्र सिंह लबेरियां, दविंद्र कुमार, अश्वनी सैणी, विपन रायजादा सहित अन्य भी उपस्थित थे।