{"_id":"5afd798e4f1c1b2b118b46b2","slug":"131526561166-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश शर्मा बने निजी स्कूल संघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश शर्मा बने निजी स्कूल संघ के प्रधान
Updated Thu, 17 May 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)।
निजी पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक बंगाणा की बैठक ऑसम फूड प्वाइंट बंगाणा में प्रधान जोगिंद्र देव आर्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान आय-व्यय के ब्योरे, नए सत्र की कार्य योजना, 25 प्रतिशत कोटे के तहत निर्धन और मेधावी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा मुहैया करवाने, परिवहन व्यवस्था, बिना मान्यता के चल रहे पब्लिक स्कूलों समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सदस्यता शुल्क भी एकत्रित किया।
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी तिलकराज भट्टी ने बैठक में कहा कि ब्लॉक बंगाणा के तहत सभी निजी स्कूल अपनी मान्यता के प्रपत्र जल्द ही कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने निजी स्कूलों में निर्धन छात्रों को 25 प्रतिशत कोटे के तहत दी जाने वाली शिक्षा के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक पीटीएफ ब्लॉक बंगाणा के प्रधान अशोक धीमान, महासचिव विजय कुमार, डोहगी स्कूल के प्रधानाचार्य लखनपाल शर्मा, बीहड़ू स्कूल के प्रबंधक राकेश शर्मा, कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल बीहड़ू के विजय भारद्वाज, माता सत्यावती स्कूल की डीईपी निर्मला देवी, शहीद भगत सिंह स्कूल सोहारी से प्रभात शर्मा, एसवीएम चौकी मन्यार से जगदीश धीमान समेत विभिन्न स्कूलों के प्रबंधक और अध्यापक उपस्थित रहे। पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी भी बनाई गई।
विज्ञापन
इसमें जगदीश धीमान को संरक्षक, प्रधान राकेश शर्मा, उपप्रधान प्रभात, महासचिव राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय भारद्वाज, प्रेस सचिव लखनपाल शर्मा, सह सचिव निर्मला देवी, सदस्य विनोद कुमार, अजय, बलबीर को नियुक्त किया गया।